>
X
कौन है कैला देवी, श्री कृष्ण से है इनका क्या है नाता?
आप में से लगभग लोग जानते होंगे कि देवकी के भाई कंस को जब पता चला था कि उसकी बहन की संतान के हाथों उसकी मृत्यु होगी तब से उसने एक एक करके अपनी बुन की सभी संतानों का मारना शुरू कर दिया था।
<
>
X
कौन है कैला देवी, श्री कृष्ण से है इनका क्या है नाता?
इसी प्रकार जब माता देवकी की आठवीं संतान के रूप में श्री कृष्ण का जन्म हुआ तो कंस उसको मारने के लिए आगे बढ़ा। मगर जैसे कि कंस ने संतान को खत्म करने के लिए उस शिला पर पटका तो वह देवी के रूप में प्रकट होकर आकाश में चली गई।
<
>
X
कौन है कैला देवी, श्री कृष्ण से है इनका क्या है नाता?
बहुत कम लोग होंगे जो जानते होंगे कि भगवान श्रीकृष्ण की बहन कहा जाने वाली इस देवी का राजस्थान में कैला देवी नामक मंदिर स्थापित है, जो न केवल देश में बल्कि विश्वभर में विख्यात है।
<
>
X
कौन है कैला देवी, श्री कृष्ण से है इनका क्या है नाता?
बताया जाता है यहां नवरात्रि के दौरान भक्तों की अधिक भीड़ देखने को मिलती है। बता दें यह उत्तर भारत के प्रसिद्ध दुर्गाधाम में से एक है।
<
>
X
कौन है कैला देवी, श्री कृष्ण से है इनका क्या है नाता?
केश दान करते हैं लोग बताया जाता है मां कैला देवी के दरबार में लोग अपने बच्चे का पहली बार आकर मुंडन कराते हैं और मां को बाल समर्पित करते हैं। कहा जाता जिस किसी परिवार में विवाह होता है तो नवविवाहित जोड़ा जब तक आकर मां का आशीर्वाद नहीं ले लेता तब तक परिवार का कोई सदस्य यहां दर्शन करने नहीं आता।
<
X
कौन है कैला देवी, श्री कृष्ण से है इनका क्या है नाता?
चमत्कारिक है काली सिल नदी मंदिर के समीप कालीसिल नदी के चमत्कार में पूरे विश्व में विख्यात हैं। प्रचलित मान्यताओं के अनुसार है यहां आने वालों के लिए कालीसिल नदी में स्नान करना आवश्यक माना जाता है। बता दें कालीसिल नदी में स्नान के बाद ही भक्त कैला देवी के दर्शन के लिए जाते हैं