जम्मू-कश्मीर की वादियों में बसा है ये मंदिर, हज़ारों लोगों की आस्था का है केंद्र
  • >X

    जम्मू-कश्मीर की वादियों में बसा है ये मंदिर, हज़ारों लोगों की आस्था का है केंद्र

    भारत देश में कई चमत्कारी व अनोखे मंदिर हैं जिनके चमत्कारों के बारे में वैज्ञानिक भी आज तक पता नहीं लगा पाए। इसी बीच आज हम आपको ऐसे मंदिर के दर्शन करवाएंगे। जो प्राकृतिक आपदा का पहले संकेत देता है।
  • <>X

    जम्मू-कश्मीर की वादियों में बसा है ये मंदिर, हज़ारों लोगों की आस्था का है केंद्र

    ये मंदिर कश्मीर के गंदेरबल जिले में खीर भवानी और राज्ञा देवी मंदिर के नाम से स्थित है। मान्यताओं के मुताबिक यहां पर दुर्गा मां भव्य रूप में विराजित हैं। कहा जाता है कि इस मंदिर की स्थापना कश्मीर में हनुमान जी ने की थी।
  • <>X

    जम्मू-कश्मीर की वादियों में बसा है ये मंदिर, हज़ारों लोगों की आस्था का है केंद्र

    उसके बाद वे मंदिर परिसर में स्थित जलकुण्ड में खीर चढ़ाते हैं। माना जाता है कि, मंदिर के नीचे बहने वाली जलधारा के पानी का रंग घाटी के कल्याण का संकेत देता है। अगर इसका जल काला होता है, तो ये अशुभ माना जाता है।
  • <>X

    जम्मू-कश्मीर की वादियों में बसा है ये मंदिर, हज़ारों लोगों की आस्था का है केंद्र

    कहते हैं कि किसी प्राकृतिक आपदा के आने से पहले मंदिर के कुंड का पानी काला पड़ जाता है। तो वहीं स्थानीय लोगों का ये भी मानना है कि खीर, जो सामान्य रूप से सफेद रंग की होती है उसका रंग काला हो जाता है।
  • <>X

    जम्मू-कश्मीर की वादियों में बसा है ये मंदिर, हज़ारों लोगों की आस्था का है केंद्र

    जो अप्रत्याशित विपत्ति का संकेत होता है। मई के महीने में पूर्णिमा के आठवें दिन बड़ी संख्या में भक्त यहां एकत्रित होते हैं। ऐसा विश्वास है कि इस शुभ दिन पर देवी पानी का रंग बदलती है। इस तरह स्थानीय लोगों को संकट की सूचना पहले ही मिल जाती है। लोग इसे माता का चमत्कार मानते हैं।
  • <>X

    जम्मू-कश्मीर की वादियों में बसा है ये मंदिर, हज़ारों लोगों की आस्था का है केंद्र

    इसके अलावा आपको बता दें कि मंदिर में हर साल एक पारंपरिक मेला लगता है। जो की पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास से मनाया जाता है। हर साल लगने वाले इस मेले को खीर भवानी मेला कहते हैं।
  • <X

    जम्मू-कश्मीर की वादियों में बसा है ये मंदिर, हज़ारों लोगों की आस्था का है केंद्र

    यहां आऩे वाले श्रद्धालुओं धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच मंदिर में घंटे बजाकर देवी के के दर्शन करते हैं।