>
X
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने स्कूली विद्यार्थियों के लिए नाश्ता योजना का विस्तार किया
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मंगलवार को यहां स्कूली विद्यार्थियों के लिए नाश्ता योजना का विस्तार किया।
<
>
X
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने स्कूली विद्यार्थियों के लिए नाश्ता योजना का विस्तार किया
विजय ने तिरुवनमियूर के गांधी ग्रामम स्थित सरकारी माध्यमिक स्कूल में इस योजना के विस्तार की शुरुआत की और विद्यार्थियों को भोजन परोसा तथा उनके साथ बैठकर खाना भी खाया।
<
>
X
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने स्कूली विद्यार्थियों के लिए नाश्ता योजना का विस्तार किया
इसके बाद उन्होंने कक्षाओं का दौरा किया और विद्यार्थियों से बातचीत की। अधिकारियों ने बताया कि अब सरकारी और सरकार से सहायता प्राप्त 15,454 विद्यालयों में छठी से आठवीं कक्षा तक के करीब 15.30 लाख अतिरिक्त विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
<
>
X
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने स्कूली विद्यार्थियों के लिए नाश्ता योजना का विस्तार किया
पूर्व मुख्यमंत्री के. कामराज के सम्मान में उनके नाम पर शुरू की गई पेरुंथलैवर कामराज नाश्ता योजना के विस्तार की शुरुआत छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को शामिल करने के साथ की गई है।
<
>
X
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने स्कूली विद्यार्थियों के लिए नाश्ता योजना का विस्तार किया
चालू वित्त वर्ष में योजना के विस्तार के लिए 217.63 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि आवंटित की गई है। इसके साथ ही इस कार्यक्रम का कुल बजट बढ़कर 724 करोड़ रुपये हो गया है।
<
X
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने स्कूली विद्यार्थियों के लिए नाश्ता योजना का विस्तार किया
योजना के तहत उपमा, खिचड़ी और पोंगल जैसे पौष्टिक पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे। इसमें सप्ताह में दो बार मोटे अनाज से बने व्यंजन भी शामिल किए जाएंगे।