पूजा में चढ़ाएं देवी-देवताओं की पसंद के फूल, महक जाएगा आपका जीवन
  • >X

    पूजा में चढ़ाएं देवी-देवताओं की पसंद के फूल, महक जाएगा आपका जीवन

    भगवान सूर्य को कुटज का पुष्प अति प्रिय है। इसके अतिरिक्त कनेर, कमल, चम्पा, पलाश, अशोक के पुष्पों से भी इनकी पूजा की जा सकती है।
  • <>X

    पूजा में चढ़ाएं देवी-देवताओं की पसंद के फूल, महक जाएगा आपका जीवन

    किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत में हमेशा भगवान गणेश जी की पूजा सबसे पहले की जाती है। भगवान गणेश को मोदक के लड्डू के साथ गेंदे का फूल जरूर अर्पित करना चाहिए। गेंदे का फूल भगवान गणेश को बहुत प्रिय है।
  • <>X

    पूजा में चढ़ाएं देवी-देवताओं की पसंद के फूल, महक जाएगा आपका जीवन

    इन्हें कमल, मौलसिरी, जूही, कदम्ब, केवड़ा, चमेली, अशोक, मालती, वासंती, चंपा, वैजयंती के पुष्प विशेष प्रिय हैं। विष्णु भगवान तुलसी दल चढ़ाने से अति शीघ्र प्रसन्न होते हैं। कार्तिक मास में भगवान नारायण केतकी के फूलों से पूजा करने से विशेष रूप से प्रसन्न होते हैं।
  • <>X

    पूजा में चढ़ाएं देवी-देवताओं की पसंद के फूल, महक जाएगा आपका जीवन

    शनि खुश है तो आपकी जीवनशैली भी खुशहाल ही रहेगी इसलिए भगवान शनि को प्रसन्न करने के लिए लाजवंती का पुष्प अर्पित करना चाहिए या उन्हें गहरे रंग का पुष्प अर्पित करें।
  • <>X

    पूजा में चढ़ाएं देवी-देवताओं की पसंद के फूल, महक जाएगा आपका जीवन

    महाभारत काल में उल्लेख किया गया है कि कुमुद के पुष्प, पलाश, मालती और वैजंतीमाला भगवान श्री कृष्ण को अर्पित करने से वह खुश होते हैं।
  • <>X

    पूजा में चढ़ाएं देवी-देवताओं की पसंद के फूल, महक जाएगा आपका जीवन

    ज्ञान की देवी मां सरस्वती को सफेद और पीले रंग अति प्रिय हैं, इसलिए आप सफेद गुलाब का फूल भी चढ़ा सकते हैं। कनेर और पीले गेंदे का पुष्प भी मां सरस्वती को अर्पित कर सकते हैं।
  • <X

    पूजा में चढ़ाएं देवी-देवताओं की पसंद के फूल, महक जाएगा आपका जीवन

    धार्मिक मान्यता है कि भगवान शिव को धतूरा, बेलपत्र, शमी के फूल अर्पित करना अति शुभ होता है क्योंकि भगवान शिव को ये फूल काफी प्रिय हैं। हर सोमवार को इन फूलों को भोलेनाथ को अर्पित करना चाहिए।