>
X
प्रधानमंत्री मोदी ने आज देश की पहली हाइड्रोजन चालित ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली भारत की पहली हाइड्रोजन चालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
<
>
X
प्रधानमंत्री मोदी ने आज देश की पहली हाइड्रोजन चालित ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
सके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है, जहां हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनें परिचालन में हैं। यह रेलवे क्षेत्र में स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था को अपनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
<
>
X
प्रधानमंत्री मोदी ने आज देश की पहली हाइड्रोजन चालित ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
जींद और सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन दो घंटे में तय करेगी। इस दौरान यह 12 स्टेशनों पर रुकेगी।
<
>
X
प्रधानमंत्री मोदी ने आज देश की पहली हाइड्रोजन चालित ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
इस ट्रेन में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी सवार थे। यह ट्रेन पूरी तरह भारत में डिजाइन, विकसित और एकीकृत की गई है। इसका निर्माण स्वदेशी तकनीक से किया गया है, जो उन्नत रेलवे इंजीनियरिंग के क्षेत्र में देश की बढ़ती क्षमता को दर्शाता है।
<
X
प्रधानमंत्री मोदी ने आज देश की पहली हाइड्रोजन चालित ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
जींद रेलवे स्टेशन पर आयोजित उद्घाटन समारोह में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री ने जींद रेलवे स्टेशन से ट्रेन को रवाना करते समय हाथ हिलाकर अभिवादन किया।