ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: शी चिनफिंग 7 साल बाद भारत आए
  • >X

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: शी चिनफिंग 7 साल बाद भारत आए

    चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली की दो दिवसीय यात्रा शुरू की।
  • <>X

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: शी चिनफिंग 7 साल बाद भारत आए

    यह पिछले सात वर्ष में उनकी पहली भारत यात्रा है और इसे व्यापार एवं निवेश संबंधों के विस्तार के जरिये द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने के एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है।
  • <>X

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: शी चिनफिंग 7 साल बाद भारत आए

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम शी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा करेंगे और आपसी संपर्क बढ़ाने के लिए नए कदम उठाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।
  • <X

    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: शी चिनफिंग 7 साल बाद भारत आए

    शी की इस यात्रा से पहले दोनों देशों के बीच हाल में कई उच्चस्तरीय वार्ताएं हुई हैं। इनमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच बीजिंग में हुई विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता भी शामिल है।