>
X
मणिपुर में जनगणना प्रक्रिया से पहले एनआरसी की मांग को लेकर छात्रों ने निकाली रैली

<

मणिपुर में जनगणना गतिविधि शुरू किए जाने से पहले राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को सैकड़ों छात्रों ने रैली निकाली।
<
>
X
मणिपुर में जनगणना प्रक्रिया से पहले एनआरसी की मांग को लेकर छात्रों ने निकाली रैली
छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर इंफाल पश्चिम जिले के तिद्दिम रोड से करीब दो किलोमीटर तक रैली निकाली। उन्होंने हाथों में पोस्टर लेकर 'एनआरसी नहीं, जनगणना नहीं' जैसे नारे लगाए।
<
>
X
मणिपुर में जनगणना प्रक्रिया से पहले एनआरसी की मांग को लेकर छात्रों ने निकाली रैली
इंफाल स्थित डीएम कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन में छात्र प्रदर्शनकारियों के एक अलग समूह, जिसमें ज्यादातर छात्राएं थीं, ने जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश की। हालांकि, सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक दिया।
<
>
X
मणिपुर में जनगणना प्रक्रिया से पहले एनआरसी की मांग को लेकर छात्रों ने निकाली रैली
इंफाल पूर्व स्थित सीसी हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र भी एनआरसी लागू करने की मांग को लेकर नारे लगाते हुए सड़कों पर उतर आए।
<
X
मणिपुर में जनगणना प्रक्रिया से पहले एनआरसी की मांग को लेकर छात्रों ने निकाली रैली
जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण चरण की शुरुआत 17 अगस्त से स्व-गणना के साथ होने वाली है। वहीं, मुख्य मकान सूचीकरण अभियान इस साल एक सितंबर से 30 सितंबर तक चलाया जाना निर्धारित है।