>
X
महाभारत काल से जुड़ा है शीतला माता का ये मंदिर
गुड़गांव में स्थित प्राचीन शीतला माता के मंदिर देशभर के लोगों की असीम आस्था का केंद्र है। यहां साल में दो बार पूरे एक-एक महीने का मेला लगता है।
<
>
X
महाभारत काल से जुड़ा है शीतला माता का ये मंदिर
जिस दौरान तो काफी संख्या में भक्त मां के दर्शन करने आते ही हैं परंतु इसके अलावा नवरात्रि में शीतला माता के दर्शन के लिए अलग-अलग देश से लाखों की तादाद में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।
<
>
X
महाभारत काल से जुड़ा है शीतला माता का ये मंदिर
बता दें कि शासन ने यहां होने वाले मेलों की सुरक्षा व सुविधाओं के लिए अलग से शीतला माता श्राइन बोर्ड का गठन किया हुआ है
<
>
X
महाभारत काल से जुड़ा है शीतला माता का ये मंदिर
इसकी देख-रेख में मेले के सभी काम किए जाते हैं।
<
>
X
महाभारत काल से जुड़ा है शीतला माता का ये मंदिर
माना जाता है कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं में सबसे ज्यादा तादाद उत्तर प्रदेश, राजस्थान व हरियाणा के लोगों की होती है।
<
>
X
महाभारत काल से जुड़ा है शीतला माता का ये मंदिर
पौराणिक कथाओं के अनुसार गुरु द्रोण की नगरी गुड़गांव में महाभारत के समय से गुरु कृपाचार्य की पत्नी की शीतला देवी (गुरु मां) के नाम से पूजा होती थी।
<
>
X
महाभारत काल से जुड़ा है शीतला माता का ये मंदिर
कहा जाता है कि लगभग 500 सालों से यह मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र बना हुआ है।
<
>
X
महाभारत काल से जुड़ा है शीतला माता का ये मंदिर
यहां पर देश के कोने-कोने से लोग मां को प्रसन्न करने हेतु पूजा-पाठ करने आते हैं।
<
>
X
महाभारत काल से जुड़ा है शीतला माता का ये मंदिर
मान्यता है कि इस मंदिर में पूजा करने से शरीर पर निकलने वाले दाने, जिन्हें स्थानीय बोलचाल में माता कहा जाता है, वो हमेशा हमेशा के लिए ठीक हो जाते हैं।
<
X
महाभारत काल से जुड़ा है शीतला माता का ये मंदिर
इसके साथ ही यहां नवजात के बालों का पहला मुंडन भी होता है।