>
X
मुख्यमंत्री विजय ने स्कूली बच्चों के बीच केक बांटकर मनाया बाल दिवस
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शुक्रवार को कोलातुर में स्कूली बच्चों के बीच केक बांटकर बाल दिवस मनाया।
<
>
X
मुख्यमंत्री विजय ने स्कूली बच्चों के बीच केक बांटकर मनाया बाल दिवस
उनके इस आत्मीय अंदाज से बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। रेशमी कमीज और धोती पहने मुख्यमंत्री कोलातुर स्थित मदुमनगर चेन्नई नगर निगम मध्य विद्यालय पहुंचे।
<
>
X
मुख्यमंत्री विजय ने स्कूली बच्चों के बीच केक बांटकर मनाया बाल दिवस
उन्होंने कक्षाओं में जाकर बच्चों को केक और शुभकामना-पत्र भेंट किए। इसके साथ ही राज्यभर के विद्यालयों में बाल दिवस समारोहों की शुरुआत हुई।
<
>
X
मुख्यमंत्री विजय ने स्कूली बच्चों के बीच केक बांटकर मनाया बाल दिवस
मई में मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद विजय का यह पहला बाल दिवस समारोह है। संयोग से, यह पहला अवसर भी है जब राज्य सरकार ने इस मौके पर स्कूली बच्चों के बीच केक वितरित करने की पहल की है।
<
>
X
मुख्यमंत्री विजय ने स्कूली बच्चों के बीच केक बांटकर मनाया बाल दिवस
आधिकारिक तौर पर 14 नवंबर को मनाए जाने वाले बाल दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सरकार ने शुक्रवार को सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए।
<
X
मुख्यमंत्री विजय ने स्कूली बच्चों के बीच केक बांटकर मनाया बाल दिवस
इस दौरान पूरे राज्य में विद्यार्थियों को शुभकामना-पत्रों के साथ 45 ग्राम के केक वितरित किए गए।