मोदी ने चेन्नई मेट्रो के पूनामल्ली-वडापलानी खंड का किया उद्घाटन, CM विजय संग सफर किया
  • >X

    मोदी ने चेन्नई मेट्रो के पूनामल्ली-वडापलानी खंड का किया उद्घाटन, CM विजय संग सफर किया

    PM मोदी और मुख्यमंत्री विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर की मौजूदगी में नयी मेट्रो सेवाओं को हरी झंडी दिखाई और ट्रेन में सफर किया।
  • <>X

    मोदी ने चेन्नई मेट्रो के पूनामल्ली-वडापलानी खंड का किया उद्घाटन, CM विजय संग सफर किया

    PM नरेन्द्र मोदी ने रविवार को चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के तहत लगभग 4,900 करोड़ रुपये की लागत से बने पूनामल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के साथ मेट्रो ट्रेन में सवारी की।
  • <>X

    मोदी ने चेन्नई मेट्रो के पूनामल्ली-वडापलानी खंड का किया उद्घाटन, CM विजय संग सफर किया

    इस दौरान प्रधानमंत्री ने टिकट खरीदा और टिकट काउंटर पर तैनात कर्मचारी से संक्षिप्त बातचीत भी की। ये नयी मेट्रो सेवाएं मेट्रो रेल परियोजना के दूसरे चरण के कॉरिडोर-चार के तहत संचालित होंगी। लगभग 15 किलोमीटर के नवनिर्मित खंड में कुल 11 एलिवेटेड स्टेशन हैं।
  • <>X

    मोदी ने चेन्नई मेट्रो के पूनामल्ली-वडापलानी खंड का किया उद्घाटन, CM विजय संग सफर किया

    इस नए कॉरिडोर पर 3.7 किलोमीटर लंबा एक अनोखा 'डबल-डेकर' ढांचा तैयार किया गया है। इसमें चालक के बिना मेट्रो ट्रेनें चलाने के लिए आधुनिक सिग्नल प्रणाली भी लगाई गई है।
  • <X

    मोदी ने चेन्नई मेट्रो के पूनामल्ली-वडापलानी खंड का किया उद्घाटन, CM विजय संग सफर किया

    इस नए कॉरिडोर के शुरू होने से यात्रियों के सफर का समय कम होगा और तेजी से विकसित हो रहे पश्चिमी उपनगरों से चेन्नई के मुख्य हिस्से में आना-जाना आसान होगा।