ये है उत्तर भारत का सबसे प्रसिद्ध शिव धाम!
  • >X

    ये है उत्तर भारत का सबसे प्रसिद्ध शिव धाम!

    हिमाचल देवी-देवताओं तथा ऋषि-मुनियों के धार्मिक स्थलों के लिए विख्यात है। वर्ष भर लगने वाले पारम्परिक मेलों के कारण हिमाचल प्रदेश अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है।
  • <>X

    ये है उत्तर भारत का सबसे प्रसिद्ध शिव धाम!

    इन देवस्थानों पर लगने वाले मेले प्राचीन परम्पराओं को आज भी जीवंत बनाए हुए एक मिसाल बने हुए हैं। बैजनाथ शिव मंदिर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सुंदर पहाड़ी स्थल पालमपुर के पास स्थित है।
  • <>X

    ये है उत्तर भारत का सबसे प्रसिद्ध शिव धाम!

    बैजनाथ शिव मंदिर स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दूर से आने वाले लोगों की धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। यह मंदिर वर्षभर पूरे भारत से आने वाले भक्तों, विदेशी पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों की एक बड़ी संख्या को आकर्षित करता है।
  • <>X

    ये है उत्तर भारत का सबसे प्रसिद्ध शिव धाम!

    बैजनाथ शिव मंदिर उत्तर भारत का प्रसिद्ध धाम है। यहां पूरा वर्ष पर्यटकों का तांता लगा रहता है। विशेषकर शिवरात्रि में यहां का नजारा ही अलग होता है।
  • <>X

    ये है उत्तर भारत का सबसे प्रसिद्ध शिव धाम!

    शिवरात्रि को सुबह  से ही मंदिर के बाहर भोलेनाथ के दर्शनों के लिए हजारों लोगों का मेला लगा रहता है। इस दिन मंदिर के साथ बहने वाली बिनवा खड्ड पर बने खीर गंगा घाटम स्नान का विशेष महत्व है।
  • <>X

    ये है उत्तर भारत का सबसे प्रसिद्ध शिव धाम!

    श्रद्धालु स्नान करने के उपरांत शिवलिंग को पंचामृत से स्नान करवा कर उस पर बिल्व पत्र, फूल, भांग, धतूरा इत्यादि अॢपत कर भोले बाबा को प्रसन्न करके अपने कष्टों एवं पापों का निवारण कर पुण्य कमाते हैं।
  • <X

    ये है उत्तर भारत का सबसे प्रसिद्ध शिव धाम!

    महाशिवरात्रि पर हर वर्ष यहां पांच दिवसीय राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाता है।  मेले के दौरान रात को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।