>
X
ये है दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी व खूबसूरत मस्जिद, आपका भी मन मोह लेंगी ये PICS
रमज़ान के इस खास मौके पर बताते हैं आपको अबु धाबी के सबसे खूबसूरत मस्जिद के बारे में जो दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मस्जिद है। कहा जाता है कि संयुक्त अरब अमीरात की सबसे बड़ी और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी मस्जिद शेख जायद ग्रैंड मस्जिद विश्वभर के मुस्लिमों के लिए बहुत खास मानी जाती है।
<
>
X
ये है दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी व खूबसूरत मस्जिद, आपका भी मन मोह लेंगी ये PICS
बल्कि सऊदी अरब की मक्का और मदीना की मस्जिदों के बाद अगर किसी मस्जिद को अधिक खास माना जाता है तो वो यही है। ये खूबसूरत मस्जिद इतनी बड़ी है कि 40,000 लोग एक साथ नमाज़ अदा कर सकते हैं।
<
>
X
ये है दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी व खूबसूरत मस्जिद, आपका भी मन मोह लेंगी ये PICS
कहा जाता है कि कारीगारी का बेज़ोड़ नमूना दर्शाती सबसे खूबसूरत मस्जिद का निर्माण कार्य संयुक्त अरब अमीरात के पूर्व शासक शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान ने वर्ष 1996 में शुरू करवाया था।
<
>
X
ये है दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी व खूबसूरत मस्जिद, आपका भी मन मोह लेंगी ये PICS
कहा जाता है कि इसे बनाने के पीछे दुनिया भर में फैली इस्लामिक मान्यताओं और रीति-रिवाजों को एक स्थान पर लाना था, जहां इस्लाम की विविधता में एकता को दर्शाया जा सके।
<
>
X
ये है दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी व खूबसूरत मस्जिद, आपका भी मन मोह लेंगी ये PICS
बता दें इसको बनवाने में मुख्य रूप से मकराना (राजस्थान) के मार्बल का उपयोग किया गया है। जो अपनी चमक के चलते मस्जिद को भव्य आभा देता है।
<
>
X
ये है दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी व खूबसूरत मस्जिद, आपका भी मन मोह लेंगी ये PICS
मस्जिद के अंदर भव्य नक्काशी के सात-साथ गोल्ड कोटिंग की गई है। इसके अलावा मस्जिद को बनाने में अर्द्ध कीमती पत्थरों, क्रिस्टल आदि का प्रयोग किया गया है। मस्जिद के मुख्य गुंबद की ऊंचाई 75 मीटर और लंबाई 32.2 मीटर है।
<
>
X
ये है दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी व खूबसूरत मस्जिद, आपका भी मन मोह लेंगी ये PICS
मुख्य हॉल का कालीन हाथ का बुना है, जो दुनिया का सबसे बड़ा कालीन कहलाता है। बताया जाता है कि लगभग 6,000 वर्गफीट के क्षेत्रफल वाला यह कालीन खास रूप से ईरान से मंगवाया हुआ है।
<
>
X
ये है दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी व खूबसूरत मस्जिद, आपका भी मन मोह लेंगी ये PICS
इसको बनाने में 1200 से अधिक ईरानी महिलाओं ने 2 साल तक दिन रात की मेहनत की थी। कहा जाता है इस मस्जिद का निर्माण 12 वर्षों में पूरा हुआ था।
<
>
X
ये है दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी व खूबसूरत मस्जिद, आपका भी मन मोह लेंगी ये PICS
इसको बनाने के लिए मोरक्को, तुर्की, भारत, मलेशिया, चीन, ईरान, ब्रिटेन, और ग्रीस से कारीगर बुलाए गए थे।
<
X
ये है दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी व खूबसूरत मस्जिद, आपका भी मन मोह लेंगी ये PICS
इसकी दीवारों और खंभों पर कैलीग्राफी की गई है और बेहद खूबसूरती से अल्लाह के 99 पाक नाम लिखे गए हैं।