ये हैं INDIA के सात पावन शहर जिन्हें कहा जाता है ''सप्तपुरी''
  • >X

    ये हैं INDIA के सात पावन शहर जिन्हें कहा जाता है ''सप्तपुरी''

    अयोध्या: ये भारत का सबसे प्राचीन शहरों में से एक है, जिसे साकेत भी कहा जाता है। यह भगवान श्री राम की जन्मस्थली भी है। बता दें अयोध्या शहर उत्तर प्रदेश में सरायु नदी के किनारे बसा हुआ है। यह भारत में हिंदुओं के सात सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक है।
  • <>X

    ये हैं INDIA के सात पावन शहर जिन्हें कहा जाता है ''सप्तपुरी''

    मथुरा: अयोध्या की तरही इसे भी भारत के सात पवित्र शहरों में से एक माना गया है। यह उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध शहर वृंदावन और गोवर्धन के पास बसा हुआ है। मथुरा शहर भगवान कृष्ण की जन्मभूमि है।
  • <>X

    ये हैं INDIA के सात पावन शहर जिन्हें कहा जाता है ''सप्तपुरी''

    वाराणसी: इसका पुराना नाम काशी है। यह शहर भी भारत के सबसे पुराने और पवित्र शहरों में से एक है। वाराणसी शहर गंगा नदी के किनारे बसा हुआ है। इसे भारत की आध्यात्मिक राजधानी भी कहा जाता है, जो घाट, मंदिर और संगीत के लिए प्रसिद्ध है।
  • <>X

    ये हैं INDIA के सात पावन शहर जिन्हें कहा जाता है ''सप्तपुरी''

    द्वारका: गुजरात के जामनगर में स्थित द्वारका शहर चार धामों में एक है। बता दें कि चार धामों में द्वारका के अलावा बद्रीनाथ, जगन्नाथ पुरी और रामेश्वरम भी शामिल हैं।
  • <>X

    ये हैं INDIA के सात पावन शहर जिन्हें कहा जाता है ''सप्तपुरी''

    हरिद्वार: ये भी हिंदुओं के सात पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। यहां भी हर चार साल पर गंगा नदी के किनारे कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है। यहां स्थित मनसा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर, माया देवी मंदिर और भारत माता मंदिर अधिक प्रसिद्ध हैं।
  • <>X

    ये हैं INDIA के सात पावन शहर जिन्हें कहा जाता है ''सप्तपुरी''

    कांची: कांची यानि कांचीपुरम तमिलनाडु में वेगवथी नदी के किनारे बसा हुआ है। यह शहर एक पवित्र तीर्थस्थल और भारत के सात पवित्र धर्म-स्थलों में से एक है। मान्यता है कि कांचीपुरम शिवजी और वैष्णव अनुयायियों के लिए प्रसिद्ध है।
  • <X

    ये हैं INDIA के सात पावन शहर जिन्हें कहा जाता है ''सप्तपुरी''

    उज्जैन: उज्जैन को इसे उज्जयिनी और अवंतिका के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर क्षिप्रा नदी के तट पर बसा हुआ है। बता दें कि यहां हर चार साल पर कुंभ मेले का आयोजन होता है।