>
X
रक्षा बंधन पर स्कूली बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांधी
PM नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता लेकर आए।
<
>
X
रक्षा बंधन पर स्कूली बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांधी
वार्षिक परंपरा को जारी रखते हुए, स्कूली छात्राओं ने 7 लोक कल्याण मार्ग पर स्थित प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास जाकर उनकी कलाई पर 'राखी' बांधी।
<
>
X
रक्षा बंधन पर स्कूली बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांधी
PM ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और एक वीडियो साझा किया, जिसमें बच्चों को राखी बांधते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में वह युवा आगंतुकों के साथ गर्मजोशी से बातचीत करते और उनसे हाथ मिलाते नजर आए।
<
>
X
रक्षा बंधन पर स्कूली बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांधी
मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और सफलता लेकर आए।' मोदी ने कहा, 'स्नेह, अपनत्व और आपसी विश्वास की डोर सदैव अटूट बनी रहे, यही कामना है।
<
>
X
रक्षा बंधन पर स्कूली बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांधी
उन्होंने कहा, '7, लोक कल्याण मार्ग पर रक्षा बंधन समारोह के कुछ यादगार पल। यह त्योहार स्नेह और सौहार्द के बंधन को और मजबूत करे। यह सभी के जीवन में खुशियां और समृद्धि लेकर आए।
<
X
रक्षा बंधन पर स्कूली बच्चों ने प्रधानमंत्री मोदी को राखी बांधी
एक बच्चे ने प्रधानमंत्री से पूछा कि बचपन में उनका सपना क्या था, मोदी ने जवाब दिया, आप लोगों से मिलना।