राजनाथ सिंह ने आंध्र प्रदेश में लड़ाकू विमान अवसरंचना परियोजना की आधारशिला रखी
  • >X

    राजनाथ सिंह ने आंध्र प्रदेश में लड़ाकू विमान अवसरंचना परियोजना की आधारशिला रखी

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को श्री सत्य साई जिले में यहां लगभग 16,000 करोड़ रुपये की लागत वाली लड़ाकू विमान अवसंरचना परियोजना की आधारशिला रखी।
  • <>X

    राजनाथ सिंह ने आंध्र प्रदेश में लड़ाकू विमान अवसरंचना परियोजना की आधारशिला रखी

    राजनाथ सिंह ने कहा कि यह भारत के रक्षा इतिहास में एक ऐतिहासिक अध्याय है। उन्होंने यह भी कहा कि आंध्र प्रदेश में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।
  • <>X

    राजनाथ सिंह ने आंध्र प्रदेश में लड़ाकू विमान अवसरंचना परियोजना की आधारशिला रखी

    उन्होंने बताया कि पुट्टपर्थी में शुरू की जा रही परियोजना का विकास वैमानिक विकास अभिकरण (एडीए) द्वारा किया जा रहा है जो रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का हिस्सा है।
  • <>X

    राजनाथ सिंह ने आंध्र प्रदेश में लड़ाकू विमान अवसरंचना परियोजना की आधारशिला रखी

    राजनाथ सिंह ने कहा कि यह एजेंसी पांचवीं पीढ़ी के एएमसीए लड़ाकू विमान का विकास कर रही है। सिंह ने कहा कि लगभग 16,000 करोड़ रुपये के निवेश से यहां विमान एकीकरण और उन्नत उड़ान परीक्षण केंद्र विकसित किया जा रहा है।
  • <X

    राजनाथ सिंह ने आंध्र प्रदेश में लड़ाकू विमान अवसरंचना परियोजना की आधारशिला रखी

    मुख्यमंत्री नायडू ने कहा कि विभिन्न रक्षा सुविधाओं के विकसित होने से आंध्र प्रदेश देश की रक्षा ढाल बनकर उभरेगा।