>
X
रावण न करता ये गलती तो भारत का ये प्रसिद्ध धाम श्रीलंका में होता
हिमाचल देवी-देवताओं तथा ऋषि-मुनियों के धार्मिक स्थलों के लिए विख्यात है। वर्ष भर लगने वाले पारम्परिक मेलों के कारण हिमाचल प्रदेश अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है।
<
>
X
रावण न करता ये गलती तो भारत का ये प्रसिद्ध धाम श्रीलंका में होता
बैजनाथ शिव मंदिर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में सुंदर पहाड़ी स्थल पालमपुर के पास स्थित है। बैजनाथ शिव मंदिर स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दूर से आने वाले लोगों की धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है।
<
>
X
रावण न करता ये गलती तो भारत का ये प्रसिद्ध धाम श्रीलंका में होता
बैजनाथ शिव मंदिर उत्तर भारत का प्रसिद्ध धाम है। यहां पूरा वर्ष पर्यटकों का तांता लगा रहता है। विशेषकर शिवरात्रि में यहां का नजारा ही अलग होता है।
<
>
X
रावण न करता ये गलती तो भारत का ये प्रसिद्ध धाम श्रीलंका में होता
शिवरात्रि को सुबह से ही मंदिर के बाहर भोलेनाथ के दर्शनों के लिए हजारों लोगों का मेला लगा रहता है।
<
>
X
रावण न करता ये गलती तो भारत का ये प्रसिद्ध धाम श्रीलंका में होता
श्रद्धालु स्नान करने के उपरांत शिवलिंग को पंचामृत से स्नान करवा कर उस पर बिल्व पत्र, फूल, भांग, धतूरा इत्यादि अर्पित कर भोले बाबा को प्रसन्न करके अपने कष्टों एवं पापों का निवारण कर पुण्य कमाते हैं।
<
>
X
रावण न करता ये गलती तो भारत का ये प्रसिद्ध धाम श्रीलंका में होता
महाशिवरात्रि पर हर वर्ष यहां पांच दिवसीय राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जाता है। मेले के दौरान रात को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
<
X
रावण न करता ये गलती तो भारत का ये प्रसिद्ध धाम श्रीलंका में होता
इन कार्यक्रमों को देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ती है। देश के कोने-कोने से शिव भक्तों के साथ विदेशी पर्यटक भी यहां आते हैं और मंदिर की सुंदरता को देखकर भाव विभोर हो जाते हैं।