>
X
राष्ट्रपति मुर्मू ने अमृत उद्यान का उद्घाटन किया, लोग रविवार से कर सकेंगे भ्रमण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन परिसर स्थित प्रसिद्ध अमृत उद्यान के उद्घाटन समारोह में शिरकत की।
<
>
X
राष्ट्रपति मुर्मू ने अमृत उद्यान का उद्घाटन किया, लोग रविवार से कर सकेंगे भ्रमण
अमृत उद्यान की ग्रीष्मकालीन वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी को आम जनता के लिए 16 अगस्त से 15 सितंबर तक पूर्वाह्न 10 बजे से शाम छह बजे तक खोला जाएगा। रखरखाव के लिए उद्यान हर सोमवार को बंद रहेगा।
<
>
X
राष्ट्रपति मुर्मू ने अमृत उद्यान का उद्घाटन किया, लोग रविवार से कर सकेंगे भ्रमण
राष्ट्रपति कार्यालय ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में अमृत उद्यान ग्रीष्मकालीन वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी संस्करण-2026 के उद्घाटन समारोह में शिरकत की।
<
>
X
राष्ट्रपति मुर्मू ने अमृत उद्यान का उद्घाटन किया, लोग रविवार से कर सकेंगे भ्रमण
राष्ट्रीय खेल दिवस और शिक्षक दिवस के अवसर पर क्रमशः 29 अगस्त और पांच सितंबर को खिलाड़ियों व शिक्षकों को अमृत उद्यान में विशेष प्रवेश दिया जाएगा। आगंतुकों के लिए प्रवेश और निकास नॉर्थ एवेन्यू रोड के पास स्थित गेट नंबर 35 से होगा।
<
>
X
राष्ट्रपति मुर्मू ने अमृत उद्यान का उद्घाटन किया, लोग रविवार से कर सकेंगे भ्रमण
अमृत उद्यान में प्रवेश निःशुल्क होगा लेकिन आगंतुकों को पहले से ऑनलाइन अपना स्लॉट बुक करना होगा। स्लॉट राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर बुक किए जा सकते हैं।
<
X
राष्ट्रपति मुर्मू ने अमृत उद्यान का उद्घाटन किया, लोग रविवार से कर सकेंगे भ्रमण
इस बार उद्यान में देशज और स्थानीय फूलों वाले पौधे मुख्य आकर्षण होंगे। ये पौधे अपने रंगों और पारिस्थितिक महत्व के लिए जाने जाते हैं। इस उद्यान में बालसम/गुलमेहंदी, अपराजिता, रुक्मिणी, बरसा फूल, लाल साग और नागफना सहित कई अन्य पौधे शामिल हैं।