>
X
रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किट
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को 51 नवविवाहित बेटियों को उनके पहले करवाचौथ के अवसर पर एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक और करवाचौथ किट प्रदान की।
<
>
X
रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किट
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बेटियों को प्रथम करवाचौथ की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखी, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की।
<
>
X
रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किट
उन्होंने बेटियों से आत्मीय संवाद किया और उनके परिवारों तथा वैवाहिक जीवन के अनुभवों के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने बेटियों को भरोसा दिलाया कि वह हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी हैं।
<
>
X
रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किट
उन्होंने कहा, 'दिल्ली की हर बेटी की बड़ी बहन के रूप में मैं उसके साथ खड़ी हूं। किसी भी परेशानी में घबराएं नहीं, अपनी बात खुलकर बताएं। आप अकेली नहीं हैं, आपकी समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाएगा।'
<
X
रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किट
उन्होंने बेटियों को आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने, अपनी पहचान बनाने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बेटियों का सुख, सम्मान और आत्मनिर्भरता सर्वोपरि है।