>
X
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण Dr M.G.R शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई
सीतारमण ने डॉ. एम.जी.आर. शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान के 36वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश युवाओं की आकांक्षाओं को सुनने के लिए तैयार है, लेकिन वे दायित्व एवं नागरिक कर्तव्य की गहरी भावना के साथ आगे आएं।
<
>
X
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण Dr M.G.R शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई
उन्होंने कहा, 'चाहे आप स्वयं को 'जेन जी' कहें या 'जेन अल्फा', हम सभी आपकी बात सुनने के लिए तैयार हैं। लेकिन आपको इस बारे में सोचना होगा कि आपके आस-पास क्या हो रहा है, आपकी क्या भूमिका है और आपके ज़रिए देश के लिए क्या हासिल किया जा सकता है।'
<
>
X
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण Dr M.G.R शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई
वित्त मंत्री ने उत्तीर्ण होने वाले छात्रों से अपने-अपने क्षेत्रों में नेतृत्व संभालने और राष्ट्रीय हित से कभी समझौता न करने का आग्रह किया। उन्होंने दुनिया भर में जारी उन संघर्षों की ओर इशारा किया जिनमें नागरिकों को अपनी ही भूमि से विस्थापित होना पड़ा है।
<
>
X
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण Dr M.G.R शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई
सीतारमण ने कहा, 'नेतृत्व संभालिए। आपको नेतृत्व करना होगा और देश को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी होगी। देश के सुरक्षित और मज़बूत रहने पर ही हमारे पास रहने के लिए घर होगा। हमें कभी भी अपने देश का साथ नहीं छोड़ना चाहिए।'
<
X
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण Dr M.G.R शैक्षणिक एवं अनुसंधान संस्थान के 36वें दीक्षांत समारोह में शामिल हुई
भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति को रेखांकित करते हुए सीतारमण ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध और पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों जैसी अभूतपूर्व वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत ने आर्थिक स्थिरता बनाए रखी है और 7.8 प्रतिशत की विकास दर हासिल की है।