साल 2022 में यूक्रेन के लिए भयावह यादें छोड़ गया क्रिसमस, भावुक कर देंगी तस्वीरें
  • >X

    साल 2022 में यूक्रेन के लिए भयावह यादें छोड़ गया क्रिसमस, भावुक कर देंगी तस्वीरें

    युद्ध के बीच यूक्रेन में इस बार क्रिसमस की रौनक गायब है। राजधानी कीव समेत अधिकतर शहरों में नाममात्र जगहों पर सजावट की गई है और लोगों में भी उत्सव को लेकर कोई उत्साह नहीं है।
  • <>X

    साल 2022 में यूक्रेन के लिए भयावह यादें छोड़ गया क्रिसमस, भावुक कर देंगी तस्वीरें

    एक साल पहले, कीव के सोफिया स्क्वायर पर बड़े ‘क्रिसमस ट्री' और प्लाजा हजारों लाइट से जगमगाते थे। युद्ध के बीच इस बार यहां नाम मात्र के ट्री लगाए गए है।
  • <>X

    साल 2022 में यूक्रेन के लिए भयावह यादें छोड़ गया क्रिसमस, भावुक कर देंगी तस्वीरें

    हाल के महीनों में, रूसी सेना ने ऊर्जा के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया है, जिसका उद्देश्य भीषण ठंड में यूक्रेन में बिजली संकट को और गहरा करना है।
  • <>X

    साल 2022 में यूक्रेन के लिए भयावह यादें छोड़ गया क्रिसमस, भावुक कर देंगी तस्वीरें

    यूक्रेन सरकार बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने और आपूर्ति को बहाल करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन राजधानी के 30 लाख से अधिक निवासियों सहित देश में हर जगह जल्द बिजली बहाल करना असंभव है।
  • <>X

    साल 2022 में यूक्रेन के लिए भयावह यादें छोड़ गया क्रिसमस, भावुक कर देंगी तस्वीरें

    लगातार बिजली कटौती के कारण इस बार क्रिसमस पर कोई रौनक नहीं दिख रही। हालांकि कुछ लोग उत्सव के लिए अपने स्तर से भी कोशिशें कर रहे हैं। कीव के मेयर विटाली क्लिट्सको ने ‘क्रिसमस ट्री' लगाने की घोषणा करते हुए कहा कि इसे ‘‘ट्री ऑफ इन्विंसबिलिटी' नाम दिया जाएगा।
  • <X

    साल 2022 में यूक्रेन के लिए भयावह यादें छोड़ गया क्रिसमस, भावुक कर देंगी तस्वीरें

    उन्होंने कहा, ‘‘हमने फैसला किया कि हम रूस को हमारे बच्चों से क्रिसमस और नए साल का जश्न नहीं छीनने देंगे।' ‘‘ट्री ऑफ इन्विंसबिलिटी' यानी ‘‘अजेयता का पेड़' के बारे में उन्होंने कहा कि यह नाम इसलिए रखा गया क्योंकि ‘यूक्रेन के लोगों को तोड़ा नहीं जा सकता।