>
X
हरतालिका तीज 2020: अगर आप भी रखती हैं ये व्रत तो ज़रूर पढ़ें ये
पहले हरियाली तीज, फिर कजरी तीज और आखिर में आती है हरतालिका तीज। इन तीनों का सनातन धर्म में अधिक महत्व है।
<
>
X
हरतालिका तीज 2020: अगर आप भी रखती हैं ये व्रत तो ज़रूर पढ़ें ये
कहा जाता है इन तीनों पर्वों के दौरान महिलाएं खासरूप से शिव पार्वती की पूजा करती हैं, ताकि उनकी पति की उम्र को किसी की नजर न लगे तो वहीं इस दिन अविवाहित लड़कियां इस कामना से व्रत रखती हैं, ताकि उन्हें अच्छा वर प्राप्त हो
<
>
X
हरतालिका तीज 2020: अगर आप भी रखती हैं ये व्रत तो ज़रूर पढ़ें ये
ऐसी मान्यताएं प्रचलित हैं कि इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की अराधना से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस वर्ष हरतालिका तीज का ये व्रत 21 अगस्त को है।
<
>
X
हरतालिका तीज 2020: अगर आप भी रखती हैं ये व्रत तो ज़रूर पढ़ें ये
आपकी जानकारी के लिए बता दें हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है।
<
>
X
हरतालिका तीज 2020: अगर आप भी रखती हैं ये व्रत तो ज़रूर पढ़ें ये
जो स्त्रियां हरतालिका तीज का व्रत रखती हैं वो अगर किसी कारणवश व्रत छोड़ना चाहती हैं तो ध्यान रहे इसे अपी मर्जी से करना नहीं छोड़ें बल्कि विधिवत उद्यापन के बाद अपना ये व्रत किसी और दे सकती हैं।
<
>
X
हरतालिका तीज 2020: अगर आप भी रखती हैं ये व्रत तो ज़रूर पढ़ें ये
ध्यान रहे हरतालिका तीज व्रत में महिलाएं 24 घंटे तक बिना अन्न और जल के रहती हैं। हालांकि कई जगहों पर इनके नियम अलग हैं। वहीं कुछ प्रचलित मान्यताओं के अनुसार इस व्रत को केवल केवल सुहागि न महिलाएं ही रखती हैं।
<
X
हरतालिका तीज 2020: अगर आप भी रखती हैं ये व्रत तो ज़रूर पढ़ें ये
शास्त्रों के अनुसार इस दिन यानि हरतालिका तीज व्रत के दौरान देवों के देव महादेव भगवान शंकर तथा माता पार्वती की पूजा का विधान है। इसके अलावा इस दिन, रात्रि जागरण करना चाहिए। रात में भजन-कीर्तन करना शुभ होता है।